{"_id":"6290e3760f80785ebb387d0e","slug":"chhattisgarh-pharmacy-student-hanged-in-durg-two-children-died-due-to-car-collision-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुर्ग में फार्मेसी की छात्रा ने लगाई फांसी, कोरबा में कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुर्ग में फार्मेसी की छात्रा ने लगाई फांसी, कोरबा में कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत
Fri, 27 May 2022 08:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 27 May 2022 08:13 PM IST
सार
कोरबा जिले के उच्चभट्टी गांव में सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उरगा थाना क्षेत्र के उच्चभट्टी गांव के करीब कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में निजी फार्मेसी कॉलेज की छात्रा ने कथित रूप से हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत निजी महाविद्यालय भारती कॉलेज में फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा यामिनी राजपूत (21) ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हॉस्टल के वार्डन ने शुक्रवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी, तब हॉस्टल के पुलिस दल को रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने हॉस्टल के कमरे से छात्रा का शव बरामद कर लिया तथा उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि छात्रा नारायणपुर जिले की निवासी थी। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
कोरबा में दो की मौत
वहीं, कोरबा जिले के उच्चभट्टी गांव में सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उरगा थाना क्षेत्र के उच्चभट्टी गांव के करीब कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे आम तोड़ने जा रहे थे कि यह घटना हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वाले बच्चों की पहचान मनोज गोंड़ (10) और राजू गोंड़ (नौ) के रूप में की गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा बच्चों के परिजनों को 25—25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।
विज्ञापन