फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: Naxal killed in a joint operation of DRG and CoBRA 201 in the forest area of Timmapuram under Chintalnar Police Station limits

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों व नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली मारा गया

Sun, 30 Jan 2022 09:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Jan 2022 09:46 AM IST
सार

सुकमा जिले के एसपी ने बताया है कि एक नक्सली को मार गिराया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Naxal killed in a joint operation of DRG and CoBRA 201 in the forest area of Timmapuram under Chintalnar Police Station limits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के चिंतलनार थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। यह जानकारी सुकमा जिले के एसपी सुनील शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि तिम्मापुरम के वन क्षेत्र में डीआरजी और कोबरा 201 के संयुक्त अभियान में एक नक्सली मारा गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। 

विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड और सीआरपीएफ की कोबरा इकाई की 201वीं बटालियन के कर्मी अंदरुनी इलाकों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों के लिए सुरक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सशस्त्र उग्रवादियों के एक समूह ने राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर तिम्मापुरम के समीप गश्ती दल पर गोलियां चलाई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ खत्म होने के बाद घटनास्थल से ‘वर्दी’ पहने हुए एक नक्सली का शव मिला और आग्नेयास्त्र भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जब गश्ती दल जंगल से जा रहा था तो फिर मुठभेड़ शुरू हो गयी। इलाके में अब भी रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही पिछले दो हफ्तों में राज्य के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पांच अलग-अलग मुठभेड़ों में सात उग्रवादी मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed