फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: CM Vishnudev Sai paid tribute to Mahatma Gandhi and Makhanlal

CG: सीएम साय ने महात्मा गांधी और माखनलाल को किया नमन, कहा- उनके विचारों में छिपा है समस्याओं का समाधान

Tue, 30 Jan 2024 04:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 30 Jan 2024 04:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh News: CM Vishnudev Sai paid tribute to Mahatma Gandhi and Makhanlal
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी को किया नमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सीएम साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है। उन्हीं की प्रेरणा से नए और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। हम सभी गांधी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। यही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर प्रसिद्ध कवि, लेखक और पत्रकार ’पद्मभूषण’ माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर सीएम साय ने उन्हें नमन किया है। माखनलाल चतुर्वेदी का देश के लिए योगदान और उनकी रचनाओं को याद करते हुए कहा कि माखनलाल ने अपनी प्रभावशाली लेखनी से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया और उन्हें आजादी की लड़ाई में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी की लड़ाई के दौरान वे कई बार जेल गए। उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम के साथ त्याग, बलिदान और देश भक्ति का अनूठा संगम दिखाई देता है। उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिलासपुर के सेन्ट्रल जेल में लिखी गई लोकप्रिय रचना 'पुष्प की अभिलाषा' इसका सुंदर उदाहरण है। सीएम साय ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी का साहित्य और देश के लिए अमूल्य योगदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed