फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh news: CM vishnudeo sai celebrated Holi festival in Jashpur

Holi in CG: सीएम साय पर चढ़ा होली का रंग; गुलाल से सराबोर और पिचकारी थामे आए नजर, जमकर की हंसी ठिठोली, दी बधाई

Mon, 25 Mar 2024 03:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 03:21 PM IST
सार

Holi in CG: छत्तीसगढ़ में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम  के साथ मनाया जा रहा है।  प्रदेशवासी एक दूसरे के गले लगकर पर्व की बधाई और शुभकनाएं दे रहे हैं। इस कड़ी में प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर में होली खेली। सीएम फागुन त्यौहार के रंग में रंगे दिखे।

विज्ञापन
Chhattisgarh news: CM vishnudeo sai celebrated Holi festival in Jashpur
अपनों के साथ सीएम साय ने खेली होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Holi in CG: छत्तीसगढ़ में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम  के साथ मनाया जा रहा है।  प्रदेशवासी एक दूसरे के गले लगकर पर्व की बधाई और शुभकनाएं दे रहे हैं। इस कड़ी में प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर में होली खेली। सीएम फागुन त्यौहार के रंग में रंगे दिखे। क्षेत्रवासियों के साथ खूब होली खेली। इस दौरान जशपुर विधायक रायमुनी भगत,पत्थलगांव विधायक गोमती साय समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जशपुर सीएम साय का गृह जिला है और बगिया उनका गृहग्राम है।

विज्ञापन






इस मौके पर सीएम साय ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंग और उमंग का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आये। उन्होंने कहा कि हर्ष, उल्लास और उमंग के रंगों से भरपूर होली का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। होली एक दूसरे के लिए प्रेम-भाव और सहयोग को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। मैं आप सभी से प्रेम एवं सद्भावना के साथ सुरक्षित ढंग से होली खेलने और मनाने की अपील करता हूं। होली का पर्व हमारी गौरवशाली परम्परा, विविधता एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। 
विज्ञापन




सीएम ने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश देता है। अधर्म, असत्य एवं अन्याय से लड़ने की प्रेरणा देता है। प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि जीवन की आखिरी सांस कौन सी हो ये पता नहीं होता इसीलिए द्वेष, वैमनस्य का जीवन में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। होली में तो कहा ही जाता है होली के दिन तो दुश्मन भी गले मिलते हैं। छत्तीसगढ़ विकास, सामाजिक न्याय और समरसता के इंद्रधनुषा रंगों से सराबोर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन










विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed