फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: Action will be taken against narcotic drugs selling, instructions issue

Chhattisgarh News: नशीली दवायें बेची तो खैर नहीं; सरकार ने बनाया ये प्लान, अहम निर्देश जारी

Tue, 26 Nov 2024 10:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 10:07 PM IST
सार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अब नशीली दवाओं के सेवन और बिक्री पर रोक लगाई जायेगी। इस संबंध में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज मंगलवार को महानदी भवन मंत्रालय में वैधानिक कार्यवाही करने के लिये गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Action will be taken against narcotic drugs selling, instructions issue
बैठक लेते डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में अब नशीली दवाओं के सेवन और बिक्री पर रोक लगाई जायेगी। इस संबंध में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज मंगलवार को महानदी भवन मंत्रालय में वैधानिक कार्यवाही करने के लिये गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। 

विज्ञापन


बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे। शर्मा ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा है कि नशीली दवाओं के नियंत्रण के लिए मेडिकल दुकानों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण करें। ऐसे मेडिकल दुकान जो वैधानिक नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त हैं, उन पर तुरंत कठोर कार्यवाही करें। ऐसे दुकानदारों पर एफआईआर करें। गिरफ्तारी की भी कार्यवाही करें। उपमुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए स्थानीय निकायों के पदाधिकारियों का सहयोग लेने की भी बात कही है।
विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नियंत्रक खाद्य एवं औषधि को पुलिस अधिकारियों से समन्वय कर ड्रग इंस्पेक्टर की टीम बनाकर लगातार दवाई दुकानों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुवा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारीक, आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. प्रियंका शुक्ला, विशेष सचिव वित्त एवं सामान्य प्रशासन तथा नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन चंदन कुमार सहित पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed