फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Man held for killing leopard, trying to sell its skin

छत्तीसगढ़ः तेंदुए का शिकार कर खाल बेचने की कोशिश, एक गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2020 04:27 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 01 Jul 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: Man held for killing leopard, trying to sell its skin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने तेंदुए का शिकार कर खाल बेचने की कोशिश करने के आरोप में उड़ीसा के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि जिले के शुक्लाभांठा गांव के करीब पुलिस ने तेंदुए का शिकार करने तथा खाल बेचने की कोशिश करने के आरोप में उड़ीसा के रायधर थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी बुदूराम गोंड़ (40) को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


गोंड़ से तेंदुए की खाल बरामद की गयी है। पटेल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शुक्लाभांठा गांव के करीब मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति तेंदुए की खाल बेचने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि गांव पहुंचने के बाद पुलिस दल ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू की गई। आरोपी ने अपना नाम बुदूराम गोंड़ बताया और पुलिस को जानकारी दी कि उसने पानी में जहर डालकर तेंदुए की हत्या की है तथा खाल को बेचने की कोशिश कर रहा था। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गोंड़ से तेंदुए की खाल बरामद कर उसे वन्य जीव की हत्या तथा खाल की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोंड़ को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed