फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Mahila Congress will play plate in BJP MP house front

Raipur: महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा, BJP सांसद सोनी के घर के सामने बजाई थाली

Sun, 12 Mar 2023 12:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 12:12 PM IST
सार

बढ़ती महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने बीजेपी सांसद सुनील सोनी के सरकारी घर के सामने आज दोपहर में थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। बेलगाम महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोला। महिला कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस प्रदर्शन में पार्टी की हजारों महिलाएं शामिल हुईं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Mahila Congress will play plate in BJP MP house front
विरोध प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बढ़ती महंगाई को लेकर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने बीजेपी सांसद सुनील सोनी के सरकारी घर के सामने आज दोपहर में थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। बेलगाम महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोला।महिला कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताया। इस प्रदर्शन में पार्टी की हजारों महिलाएं शामिल हुईं। 

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस नेत्री शकुन डहरिया ने कहा कि होली त्योहार के ठीक पहले मोदी सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम करीब 50 रुपए बढ़ा दिए। वहीं खाने-पीने के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। बीजेपी वालों ने साल 2014 में महंगाई पर रोना रोकर केंद्र में सत्ता हासिल किए थे। उसके बाद से ही महंगाई बेलगाम है। किचन में संकट गहराता जा रहा है। आज महंगाई पर भाजपा नेताओं की बोलती बंद है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने किया आह्वान
इससे पहले बीते दिनों महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जब पद मिलता है, तो जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है और जिम्मेदारी निभाने वाले को ही पद मिलता है। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार देश में सबसे अच्छा काम कर रही है, छत्तीसगढ़ मॉडल की गूंज चारों तरफ है। हमारा भी कर्तव्य बनता है कि राज्य सरकार के काम को लोगों को बतायें और साथ ही केंद्र सरकार के नकामी को बतायें। डिसूजा ने कहा कि महिला वो शक्ति होती है जो घर भी संभाल सकती है और देश भी, ये साबित इंदिरा गांधी ने और सोनिया गांधी जी ने कर दिखाया है। महिला कांग्रेस की स्थापना का उद्देश्य भी यही था कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आगे आयें और नेतृत्व करें। जब महिलाओं के नेतृत्व की बात कांग्रेस पार्टी करते थे तब बीजेपी के नेता हंसी उडाते थे।



केंद्र पर बोला हमला
डिसूजा ने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 2014 में महंगाई पर रोना रोकर केंद्र में सत्ता हासिल किए हैं, उसके बाद से ही महंगाई बेलगाम हो गई है। किचन में संकट गहराता जा रहा है। आज महंगाई पर भाजपा नेताओं की भी बोलती बंद कर दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जायेगा और ये तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्धा सेवाग्राम में रहेगा।


'संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं'
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता सेहरावत ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है, जिस तरह से 2018 में महिला कांग्रेस ने काम किया था और सरकार बनाने में हमारी भूमिका महत्त्वपूर्ण रही है। वैसे ही 2023 के चुनाव में काम करके कांग्रेस सरकार को दोबारा लाने की जिम्मेदारी भी हमारी है।  उसके बाद 2024 के चुनाव में छत्तीसगढ़ से ज्यादा से ज्यादा सांसद चुनकर दिल्ली भेजना होगा और केंद्र में भी कांग्रेस का सरकार लाना होगा। राज्य सभा सांसद एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पद मिलना बड़ी बात है, लेकिन पद को संभालना और काम करना सबसे बड़ी बात है। 

'महिलाएं महंगाई से त्रस्त'
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं महंगाई से त्रस्त है जब तक केंद्र में भाजपा का शासन रहेगा तब तक ऐसे ही महंगाई से सब रोते रहेगें। डॉ सीमा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया के बारे में बताया कि हमें काम के साथ-साथ ही सोशल मीडिया में भी बने रहना है। कार्यकारिणी की बैठक में महिला कांग्रेस प्रभारी शकुन डहरिया, राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू एवं समस्त प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed