फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Jawans have tampered with school girl, order to investigate

छत्तीसगढ़ः जवानों ने की छात्राओं से छेड़छाड़, जांच के आदेश

Tue, 08 Aug 2017 04:47 AM IST
एजेंसी/रायपुर
एजेंसी/रायपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
 Chhattisgarh: Jawans have tampered with school girl, order to investigate
CRPF - फोटो : File Photo

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बल के जवानों पर रक्षाबंधन के कार्यक्रम के दौरान एक आवासीय स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर सौरभ कुमार ने सोमवार को बताया कि जिले के कुंआकोंडा थानाक्षेत्र के पालनार गांव में आवासीय स्कूल में पिछले महीने की 31 तारीख को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया था। सुरक्षा बल के जवानों पर आरोप है कि उन्होंने कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। 
विज्ञापन


इलाके में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैनात सुरक्षा बल की ओर से पालनार में पिछले नौ साल से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 31 जुलाई के कार्यक्रम में करीब 500 छात्राओं ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में छात्राओं ने जवानों को राखी बांधी थी और इसका लोकल न्यूज चैनल पर प्रसारण भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन एक अगस्त को छात्रावास की अधीक्षिका ने शिकायत की कि सुरक्षा बल के जवानों ने सुरक्षा के नाम पर तीन छात्राओं की तलाशी ली, जबकि पुरुष सुरक्षा कर्मियों को महिलाओं या छात्राओं की तलाशी लेने का अधिकार नहीं है।
 
कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने दूसरे दिन दो अगस्त को दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक के साथ छात्रावास का दौरा किया और अधीक्षिका एवं अन्य महिला अधिकारियों के सामने छात्राओं से बातचीत की। छात्राओं ने बताया कि जब वह शौचालय से लौट रही थीं तब दो वर्दीधारी लोगों ने उनकी तलाशी ली।


कलेक्टर ने बताया कि छात्राओं के अनुसार एक सुरक्षाकर्मी ने उनकी तलाशी ली जबकि एक अन्य सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद था। छात्राओं के बयान के आधार पर मामले की जांच के लिए दंतेवाड़ा जिला पंचायत के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय दल का गठन किया गया है, जिसमें दंतेवाड़ा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed