फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Hockey League: Mainpat Titans become champions

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटंस बना चैंपियन, फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से दी शिकस्त

Mon, 02 Nov 2026 07:34 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 02 Nov 2026 07:34 AM IST
सार

मैनपाट टाइटंस छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला चैंपियंन बन गई है। मैनपाट टाइटंस और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के बीच फाइनल मैच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने विजेता टीमों और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिये।

विज्ञापन
Chhattisgarh Hockey League: Mainpat Titans become champions
जीत की खुशी मनाते खिलाड़ी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मैनपाट टाइटंस छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का पहला चैंपियंन बन गई है। मैनपाट टाइटंस और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के बीच फाइनल मैच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने विजेता टीमों और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिये।
विज्ञापन



छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (सीएचएल) के उद्घाटन संस्करण के फाइनल में मैनपाट टाइटंस ने संस्कारधानी टाइटंस को 4-2 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस लीग में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन



मैनपाट टाइटन्स ने मैच की तेज शुरुआत की और शुरुआती मिनटों में कुछ मूव बनाए। उन्होंने शुरुआत में ही सर्कल में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया, जो किसी भी टीम के लिए हमेशा एक अच्छा संकेत होता है। लेकिन काउंटर पर शाहरुख ने एक मौका दिया, जहां उनके शॉट को डिफेंडर ने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-1 
मैनपाट टाइटन्स ने तीसरे क्वार्टर में रुख बदलने की कोशिश की, जब संदीप ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया, लेकिन उनकी बढ़त देर तक नहीं रही। स्ट्राइकर्स ने भी पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। अंतिम समय में मैनपाट ने बेहतर टीमवर्क से दो गोल और दागे तथा स्कोर 4-2 कर लीग का पहला चैंपियंन बनने में कामयाब रही।


अभिषेक ने जीता स्ट्राइकर ऑफ द मैच अवॉर्ड; मोहित बने प्लेयर ऑफ द मैच
लीग में कुल 21 लाख रुपए की पुरस्कार राशि बांटी गई। विजेता टीम मैनपाट टाइटंस को 11 लाख रुपए और उप विजेता संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 6 लाख रुपए मिले। शाहरुख अली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, आशीष तानी पूर्ति (13 गोल) को लीग का टॉप स्कोरर और हिमांशु को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। स्थानीय खिलाड़ी मोहित नायक ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। संदीप कुमार लीग के इमर्जिंग प्लेयर (U-21) बने।

देशभर में ट्रेंड हुआ छत्तीसगढ़ हॉकी लीग
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल मुकाबले और भव्य समापन समारोह के साथ ही प्रदेश ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। फाइनल मैच के शुरू होते ही शाम से ही सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ हॉकी लीग कीवर्ड देश भर के एक्स यूजर के मोबाइल में ट्रेंडिंग में दिखने लगा। रात तक एक्स (ट्विटर) पर यह टॉप 5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रहा। देशभर के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने इस लीग की जमकर सराहना की। यह इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के खेल की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से छत्तीसगढ़ का यह आयोजन पूरे देश का ध्यान खींचने में सफल रहा है।


देश में पहली बार किसी राज्य सरकार का हॉकी को लेकर इतना बड़ा आयोजन
देश में पहली बार किसी राज्य सरकार द्वारा हॉकी को समर्पित इतने बड़े पैमाने पर लीग का आयोजन किया गया है। इस लीग में प्रदेश और देश के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी  साथ खेले ओलंपिक खेल चुके पूर्व खिलाड़ियों ने भी कई भूमिकाओं में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के इस संस्करण में हिस्सा लिया, जिसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed