{"_id":"669908ee5c18f7025f0bb65f","slug":"chhattisgarh-high-court-issued-notice-to-chief-secretary-and-sought-reply-in-matter-of-death-due-to-malaria-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: प्रदेश में मलेरिया से हो रही मौतें पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: प्रदेश में मलेरिया से हो रही मौतें पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
Thu, 18 Jul 2024 05:54 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:54 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में कई अन्य स्थानों से मलेरिया से मौतों की खबर आने पर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दर्ज की। साथ ही मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
बिलासपुर हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टेंगनामड़ा के दो बच्चों की मलेरिया से मौत हो जाने, कांवड़ में मरीज को अस्पताल ले जाने और प्रदेश में कई अन्य स्थानों से मलेरिया से मौतों की खबर पर स्वतः संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दर्ज करते हुए मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
कोटा विकासखंड के टेंगनमाड़ा में 12 और 15 साल के दो भाइयों इमरान और इरफान की कल कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उन्हें पांच दिन पहले बुखार आया था, तब टेंगनमाड़ा के उप स्वास्थ्य केंद्र में उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए ले गए थे। वहां के स्टाफ ने साधारण बुखार व ठंड की दवा देकर उन्हें वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
बाद में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, तब उन्होंने गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया, जिसने दोनों बच्चों को स्लाइन चढ़ाया और इंजेक्शन लगाया। इसके बाद तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें कोटा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ घंटों के भीतर कल दोनों भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा कोटा ब्लॉक में ही कांवड़ में मरीज को ढोने, सरगुजा और बस्तर संभाग में डायरिया और मलेरिया से 11 से अधिक लोगों की मौत हो जाने की घटनाएं हाल के दिनों में सामने आ चुकी हैं। इन सब घटनाओं से चिंतित हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने स्वतः संज्ञान जनहित याचिका दर्ज की है और मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने कहा है।