{"_id":"634b8554a1e3815cb54972b6","slug":"chhattisgarh-health-minister-singhdev-alleges-on-raids-ed-behavior-is-not-showing-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: छापेमारी पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का आरोप- निष्पक्ष नहीं दिख रहा ईडी का व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: छापेमारी पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का आरोप- निष्पक्ष नहीं दिख रहा ईडी का व्यवहार
Sun, 16 Oct 2022 09:45 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 16 Oct 2022 09:45 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आईएएस अधिकारियों का नाम आना हम लोगो के लिए ये शर्म की बात है। अंदर ही अंदर ऐसा कुछ हो रहा था। ईडी का व्यहवार निष्पक्ष नही दिख रहा है। केंद्र की सरकार से जो विपक्ष में लोग हैं, उन्ही से जुड़े लोगों पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
टीएस सिंहदेव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा छापेमारी करने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ईडी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ईडी का व्यवहार निष्पक्ष नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों का नाम आना हम लोगो के लिए ये शर्म की बात है। अंदर ही अंदर ऐसा कुछ हो रहा था। ईडी का व्यहवार निष्पक्ष नही दिख रहा है। केंद्र की सरकार से जो विपक्ष में लोग हैं, उन्ही से जुड़े लोगों पर कार्रवाई हो रही है। फिर वो चाहे कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र और अभी यहां पर भी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे ईडी की छवि धूमिल हो रही है। ऐसा लगता है एकपक्षीय कार्यवाही हो रही है।