{"_id":"62b73b84b68cc15b0358ef4d","slug":"chhattisgarh-health-minister-infected-with-coronavirus-for-third-time-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित, तीसरी बार संक्रमण की चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित, तीसरी बार संक्रमण की चपेट में आए
Sat, 25 Jun 2022 10:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:14 PM IST
सार
इससे पहले सिंह देव इस साल जनवरी और पिछले साल मार्च में संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। यह तीसरी बार है जब वह कोविड-19 वायरस की चपेट में आए हैं। वह शुक्रवार की रात दिल्ली से लौटे थे।
विज्ञापन
सिंह देव ने ट्वीट किया कि दिल्ली से लौटने के बाद मैंने यहां कोविड-19 की जांच कराई, जिसमें मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। अभी मैं ठीक हूं और डॉक्टर की सलाह के मुताबिक घर पर पृथक वास के नियमों का पालन कर रहा हूं।
विज्ञापन
इससे पहले सिंह देव इस साल जनवरी और पिछले साल मार्च में संक्रमित हुए थे। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार तक कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 11,53,552 हो गए, जिसमें से 14,036 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 643 है।
विज्ञापन