{"_id":"65c34f5c437597e469015618","slug":"chhattisgarh-hasdeo-issue-echoed-in-house-opposition-adjournment-motion-regarding-cutting-of-trees-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सदन में गूंजा हसदेव का मुद्दा, पेड़ों की कटाई को लेकर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव, जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सदन में गूंजा हसदेव का मुद्दा, पेड़ों की कटाई को लेकर विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव, जमकर नारेबाजी
Wed, 07 Feb 2024 03:07 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:07 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरे दिन में हसदेव के जंगलों में पेड़ों की कटाई के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव देकर चर्चा की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरे दिन में हसदेव के जंगलों में पेड़ों की कटाई के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव देकर चर्चा की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इस पर विपक्ष ने सदन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद फिर से सदन शुरू होने पर विपक्ष ने चर्चा की मांग दोहराते हुए गर्भगृह में उतरकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन
सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास ने कहा कि हसदेव क्षेत्र में सभी कोल ब्लॉक रद्द करने के लिए 26 जुलाई 2022 को संकल्प पारित किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री बनने के पहले वन विभाग ने हसदेव में 15 हजार 307 पेड़ों को काटने की अनुमति दे दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा ने अशासकीय संकल्प पारित कर दिया था, इस पर केंद्र सरकार को भी पत्र प्रेषित किया गया था, लेकीन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महंत ने कहा कि ये गंभीर समस्या है। हसदेव खत्म होने से बांगो बांध खत्म हो जाएगा। वन खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
हसदेव के संबंध में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इसी सदन में सर्वसम्मति से अशासकीय संकल्प पारित किया गया था। इसके बाद भी कटाई की अनुमति दे दी गई। ये कौन सी अदृश्य शक्ति है, जिसमें पेड़ों की कटाई की अनुमति दे दी गई। इससे वन्यजीव प्रभावित होंगे। बांगो बांध प्रभावित होने की वजह से कई जिलों की सिंचाई से प्रभावित होगा।
विज्ञापन