{"_id":"60e3bd828ebc3e30e8672218","slug":"chhattisgarh-government-suspends-additional-director-general-of-police-in-case-of-disproportionate-assets","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : सरकार ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : सरकार ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को किया निलंबित
Tue, 06 Jul 2021 07:48 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:48 AM IST
सार
- राज्य के जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि राज्य शासन ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक जी पी सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राज्य शासन ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरजिंदर पाल सिंह को निलंबित कर दिया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।
विज्ञापन
राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सिंह के ठिकानों पर छापा मारकर 10 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्तियों का पता लगाया है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि राज्य शासन ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक जी पी सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि निलंबन अवधि में सिंह का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय रायपुर रहेगा और वह नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।