फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh government gets award for work in field of tourism

CG: पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को मिला आवार्ड, दिल्ली में किया गया सम्मानित

Wed, 13 Mar 2024 04:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 13 Mar 2024 04:22 PM IST
सार

पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को आवार्ड दिया गया है। यह आवार्ड वर्ल्ड ट्रैवल और टूरिज्म काउंसिल इंडिया इनिशिएटिव ने दिया। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh government gets award for work in field of tourism
छत्तीसगढ़ सरकार को मिला आवार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ल्ड ट्रैवल और टूरिज्म काउंसिल इंडिया इनिशिएटिव ने पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को अवार्ड दिया है। यह अवार्ड नई दिल्ली के होटल ललित में जी 20 शेरपा अमिताभ कांत और केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की महानिदेशक मनीषा सक्सेना ने प्रदान किया। 

विज्ञापन


डबल्यूटीटीसीआईआई ट्रैवल और पर्यटन क्षेत्र में कार्य करने वाली सबसे बड़ी संस्था है। इस मौके पर मेकमायट्रिप के फाउंडर चेयरमैन दीप कालरा, होटल ललित की चेयरपर्सन डॉ. ज्योत्सना सूरी, पार्क ग्रुप की चेयरपर्सन प्रिया पॉल, रेडिसन ब्लू ग्रुप के सीईओ के बी काचरू सहित इस उद्योग से जुड़ी कई हस्तियां उपस्थित थी। इस अवसर पर अमिताभ कांत ने कहा कि पिछले 10 वर्ष के दौरान देश में पर्यटन के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं का विकास हुआ है और अब अगली सदी भारत की है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के संस्कृति, पर्यटन और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रतिनिधि के रूप में उनके विशेष कार्य अधिकारी अतुल सिंघल ने यह अवार्ड ग्रहण किया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब डबल इंजन की सरकार है और पिछले पांच साल  के दौरान विकास की गति को ब्रेक लग गया था, लेकिन उसे फिर से विकास के पंख लग गए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, जिनका सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ क्रियान्वयन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed