{"_id":"62502492277b1f1a4222f47d","slug":"chhattisgarh-four-people-died-seven-others-injured-due-to-overturning-of-tractor-trolley-people-were-going-to-attend-dashgatra-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत, सात अन्य घायल, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत, सात अन्य घायल, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग
Fri, 08 Apr 2022 05:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 08 Apr 2022 05:33 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, बसना के जमडी गांव के लोग ट्रैक्टर में सवार होकर भालूकोना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान भालूपतेरा-पझरापाली सड़क पर भालूकोना से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में शुक्रवर को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सात अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें भी तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बसना के जमडी गांव के लोग ट्रैक्टर में सवार होकर भालूकोना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान भालूपतेरा-पझरापाली सड़क पर भालूकोना से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 16 लोग सवार थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने बसना के अस्पताल में जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने एसडीएम से दुर्घटना की पूरी जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन