फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Four people died seven others injured due to overturning of tractor trolley people were going to attend Dashgatra program

छत्तीसगढ़: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत, सात अन्य घायल, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग

Fri, 08 Apr 2022 05:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 08 Apr 2022 05:33 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, बसना के जमडी गांव के लोग ट्रैक्टर में सवार होकर भालूकोना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान भालूपतेरा-पझरापाली सड़क पर भालूकोना से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Four people died seven others injured due to overturning of tractor trolley people were going to attend Dashgatra program
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में शुक्रवर को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सात अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें भी तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बसना के जमडी गांव के लोग ट्रैक्टर में सवार होकर भालूकोना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान भालूपतेरा-पझरापाली सड़क पर भालूकोना से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 16 लोग सवार थे।
विज्ञापन


हादसे के बाद सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने बसना के अस्पताल में जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने एसडीएम से दुर्घटना की पूरी जानकारी ली और जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed