{"_id":"678f44cd913c209f5b0b502c","slug":"chhattisgarh-food-department-confiscated-4600-kg-of-paneer-from-two-places-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से खपाया जा रहा नकली पनीर!: खाद्य विभाग ने दो जगहों से 4600 किलो पनीर किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से खपाया जा रहा नकली पनीर!: खाद्य विभाग ने दो जगहों से 4600 किलो पनीर किया जब्त
Tue, 21 Jan 2025 12:25 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:25 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में बड़ी मात्रा में नकली पनीर जब्त किया गया है। शंका है कि बड़े-बड़े पार्टी, शादी समारोह, होटल-रेस्टोरेंट में नकली पनीर परोसा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्य शहरों में दूसरे राज्य से पनीर खपाया जा रहा है।
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने पनीर किया जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में बड़ी मात्रा में नकली पनीर जब्त किया गया है। शंका है कि बड़े-बड़े पार्टी, शादी समारोह, होटल-रेस्टोरेंट में नकली पनीर परोसा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्य शहरों में दूसरे राज्य से पनीर खपाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार को रायपुर बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने लगभग चार हजार 600 किलो पनीर जब्त किया। हालांकि अब टीम जांच में जुट गई है।
अधिकारियों के अनुसार, भारी मात्रा में पनीर किसने मंगवाई है, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बता दें कि पनीर जिसने मंगवाई थी, वह रिसीव करने आया नहीं था। अधिकारियों ने इंतजार किया। काफी समय बीत जाने के बाद पनीर को जब्त किया गया। वहीं जब्त पनीर की सेम्पल लेकर जांच की जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम जांच में जुटी हुई है। कहां से किसने मंगवाया इन सब पहलुओं में टीम काम कर रही है।
छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों से परोसे जा रहे नकली पनीर को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम अलर्ट है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ और नकली पनीर का धंधा करने वाले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन पर सुबह खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पार्सल यार्ड में दबिश दी। पुणे से बस के जरिए भेजा गया लगभग 53 पेटी पनीर बरामद किया गया। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन के पार्सल गोदाम भोपाल से आया 40 पेटी पनीर जब्त किया गया। दोनों जगहों पर चार हजार 600 किलो जब्त किया गया है।