{"_id":"5e4260da8ebc3ee5f1089281","slug":"chhattisgarh-five-naxalites-including-a-minor-arrested-from-dantewada","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा से एक नाबालिग समेत पांच नक्सली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा से एक नाबालिग समेत पांच नक्सली गिरफ्तार
Tue, 11 Feb 2020 01:37 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, दंतेवाड़ा
पीटीआई, दंतेवाड़ा
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से डीआजी और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त अभियान के दौरान पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, इसमें एक नाबालिग भी है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गोपनीय सूचना के आधार पर जिला आरक्षित गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस ने चिकपाल, बड़ेगादम तेलम और टेटम गांव में सोमवार को तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि टेटम गांव के निकट पांच संदिग्धों को पकड़ा गया। वे भागने की कोशिश कर रहे थे। उनकी पहचान राहुल मकराम (22), बामन मकराम (19), मंगल माडवी (20) और मंगू माडवी (40) के रूप में की गई। एक संदिग्ध नाबालिग है। ये सभी जनमिलिशिया के सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए नक्सली हाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान नक्सली टेटम गांव के निकट 31 जनवरी को हुए आईईडी विस्फोट में कथित तौर पर शामिल थे। उस विस्फोट में एक पुलिस जवान घायल हो गया था।
विज्ञापन