फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Election Result: Fate of 1181 candidates will be decided today, counting of votes will start from

Chhattisgarh Election Result: 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती

Sun, 03 Dec 2023 07:19 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 03 Dec 2023 07:19 AM IST
सार

Chhattisgarh Election Result: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी। यानि कि 1181 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज रविवार को होने वाला है। सुबह सात बजे स्ट्रॉग रूम खोले जाएंगे। आठ बजे से गिनती शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती होगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती शुरू होगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election Result: Fate of 1181 candidates will be decided today, counting of votes will start from
ग्राफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव हुआ। पहला चरण 7 नवंबर और दूसरा चरण 17 नवंबर को हुआ था। दोनों चरण के वोटों की गिनती आज होगी। वहीं छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना की पूरी तैयारी कर ली गई है। निर्वाचन आयोग ने 90 विधानसभा सीटों पर 90 ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। इसके साथ ही 90 रिटर्निंग अधिकारी, 416 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 4596 गणनाकर्मी और 1698 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्ति किए गए हैं।
विज्ञापन


इतने राउंड में होगी गिनती
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में पूरा हुआ। दोनों चरण चुनाव के लिए मतगणना आज रविवार को होगी। इसके लिए प्रदेश के 33 जिलों में चुनाव आयोग ने तैयारी कर ली है। 1181 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला 3 तारीख को  होना है। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 6 सीटों पर 21 टेबल और बाकी सीटों पर 14 टेबल काउंटिंग के लिए लगाए गए हैं। कवर्धा विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा 30 राउंड की मतगणना होगी। कसडोल विधानसभा में 29 राउंड और सबसे कम महेंद्रगढ़ और भिलाई नगर में 12 राउंड में मतगणना होगी। मतगणना दल की नियुक्ति तीन बार रेंडमाईजेशन के बाद किया जाएगा। पहली रेंडमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में दूसरा और तीसरा रेंडमाईजेशन ऑब्जर्वर की मौजूदगी में किया जाएगा।
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना 
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना केन्द्रों में होने वाली मतों की गिनती के दौरान बिना प्राधिकार पत्र के किसी भी व्यक्ति को मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतगणना के दौरान अभ्यर्थी किसी भी टेबल पर जाकर मतगणना को देख सकेंगे, जबकि अभ्यर्थी के अभिकर्ता सिर्फ निर्धारित टेबल पर ही मतगणना का निरीक्षण करेंगे। मतगणना की पूरी कार्यवाही मतगणना प्रेक्षक और सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति और निगरानी में होगी। इस दौरान हर एक राउंड की खत्म होने पर अभ्यर्थी या उनके अभिकर्ता की उपस्थिति और प्रेक्षक की निगरानी में रैंडम आधार पर किसी दो कंट्रोल यूनिट की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना स्थल में ये सामान वर्जित 
आज सुबह सात बजे आब्जर्वर, रिटर्निंग ऑफिसर और अभ्यर्थी या राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रॉग रूम खोले जाएंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। रांग रूम से ही ईव्हीएम मशीनों की कंट्रोल यूनिट मतगणना कक्ष तक पहुंचेंगी। पूरी मतगणना प्रक्रिया की रिकार्डिंग भी रखी जाएगी। इस दौरान प्रेक्षक और रिटर्निंग ऑफिसर को छोड़कर मतगणना कक्ष में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे आईपेड, रिकार्डर, वीडियो कैमरा जैसे अन्य उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed