फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh ED Blast In Aranpur Of Dantewada Many Soldiers Martyr Know some big Naxalite attacks of Cg

Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में हुए 13 बड़े नक्सली हमले, जिसमें जवानों की शहादत से धान का कटोरा हुआ लाल

Wed, 26 Apr 2023 04:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 26 Apr 2023 04:24 PM IST
सार

नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में जवानों का वाहन भी आ गया।

विज्ञापन
Chhattisgarh ED Blast In Aranpur Of Dantewada Many Soldiers Martyr Know some big Naxalite attacks of Cg
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर नक्सलियों का बड़ा हमला हुआ है। हमले में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के 10 जवान शहीद हो गए है। वहीं एक नागरिक भी मारा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में जवानों का वाहन भी आ गया। कुछ साल पहले हुए बीजापुर हमले के बाद इसे हाल का सबसे बड़ा नक्सली हमला माना जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब नक्सलियों के हमले में इतनी बड़ी तादाद में जवान शहीद हुए हैं। आइए आपको बताते हैं 13 ऐसे ही हमलों के बारे में।

विज्ञापन

1. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सबसे बड़ा नक्सली हमला 6 अप्रैल 2010 को हुआ था जिसमें 76 जवान शहीद हो गए थे। 

2. 25 मई 2013 जीरम घाटी हमला हुआ था। उस हमले में नक्सलियों ने एक परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

3.  एक बार फिर 11 मार्च 2014 को जीरम घाटी पर हमला हुआ था जिसमें 14 जवान शहीद हो गए थे।

4. 12 अप्रैल 2014 को छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली हमला हुआ था जिसमें 5 जवानों समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन

5.  अगस्त 2014 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों की गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे।

6. अप्रैल 2015 में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में नक्सलियों के बिछाए बारुदी सुरंग के फटने से सुरक्षा बल के 4 जवान शहीद हो गए जबकि 8 घायल हो गए थे।

7.  मार्च 2017 में बस्तर में हुए नक्सली हमले में CRPF की 219वीं बटालियन के जवान शहीद हो गए थे।

8. मार्च 2017 में ही छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में  लैंडमाइन ब्लास्ट में CRPF के 7 जवान मारे गए।

9. पिछले महीने 11 मार्च को नक्सलियों ने सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन को निशाना बनाया था जिसमें 12 जवान शहीद हो गए थे।

10. अप्रैल 2017 को हुए नक्सली हमले में 25 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे।

11. मार्च 2020 में सुकमा में हुए नक्सली हमले में डीआरजी-एसटीएफ के 17 जवान शहीद हुए थे और करीब 14 जवान घायल हुए थे।

12. अप्रैल 2021 में छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा बॉर्डर में हुए नक्सली हमले में 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे, जबकि कई जवान घायल भी हुए थे।

13. आज यानी 26 अप्रैल 2023 को हुए हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए, इसे इस साल का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed