{"_id":"6174d15ec8d81f5c3e45a750","slug":"chhattisgarh-crime-news-three-years-old-trible-girl-murdered-in-korba-suspicion-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: तीन साल की आदिवासी मासूम की हत्या, निर्माणाधीन मकान में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: तीन साल की आदिवासी मासूम की हत्या, निर्माणाधीन मकान में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
Sun, 24 Oct 2021 08:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Oct 2021 08:52 AM IST
सार
पुलिस का कहना है कि जिस युवक पर हत्या का आरोप है वह फरार है। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन साल की मासूम की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 400 मीटर दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिला। पुलिस व परिजनों को शक है कि बच्ची की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जिस युवक पर हत्या का आरोप है वह फरार है। मासूम आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती थी।
विज्ञापन
चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गया था युवक
बताया जा रहा है कि बच्ची घर से बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला 25 वर्षीय अर्जुन सिंह उसके पास आया और उसे बहला-फुसला कर चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और निर्माणाधीन मकान में उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मासूम के मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
देर शाम तक घर नहीं लौटी थी बच्ची
परिजनों का कहना है कि बच्ची अपने परिवार में पांच बच्चों में चौथे नंबर की थी। वह रोज शाम को घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेलती थी। घटना वाले दिन भी वह खेल रही थी, लेकिन वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद घर वालों ने अन्य बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि पड़ोस का अर्जुन सिंह उसे अपने साथ ले गया था। परिजनों ने जब अर्जुन सिंह के घर जाकर पूछताछ की तो अर्जुन सिंह नहीं मिला।
विज्ञापन