फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Cricket Premier League on lines of IPL from June 7 in Raipur

IPL के बाद अब छत्तीसगढ़ में होगी छक्के-चौंके की बरसात: रायपुर में सात जून से सीसीपीएल का आयोजन, जानें...

Wed, 29 May 2024 02:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 29 May 2024 02:30 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) सात जून को शुरू होने वाला है। प्रदेश के खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इसकी घोषणा की है। कुल छह टीमों के बीच 18 मैच खेला जाएगा।

विज्ञापन
Chhattisgarh Cricket Premier League on lines of IPL from June 7 in Raipur
Raipur Cricket Stadium - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी छक्के-चौंके की बरसात होने वाला है। छत्तीसगढ़ में भी क्रिकेट प्रीमियर लीग खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) सात जून को शुरू होने वाला है। प्रदेश के खिलाड़ियों को एक्सपोजर देने के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इसकी घोषणा की है। कुल छह टीमों के बीच 18 मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेसडर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को बनाया गया है।

विज्ञापन


इस टूर्नामेंट का आयोजन सात से 16 जून तक किया जाएगा। सभी मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए टी शर्ट और लोगो 19 मई को लॉन्च कर दिया गया है। साथ ही छह टीमों के लिए कप्तानों की भी घोषणा कर दी गई है।  
विज्ञापन


इन टीमों के बीच होगा मुकाबला 
छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में रायपुर राइनोज, बिलासपुर बुल्स, सरगुजा टाइगर्स, रायगढ़ लायन्स, राजनांदगांव पैंथर्स और बस्तर बाइसन टीम के बीच मैच खेला जाएगा। मैच में आईपीएल की तरह छक्के-चौंके की बरसात होगी। खेल प्रेमी मैच का आनंद लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह टीमों के बीच 18 मुकाबला
बीते 19 मई को टूर्नामेंट का अनावरण सुरेश रैना ने किया। टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच कुल 18 मुकाबला खेले जाएंगे। प्रत्येक दिन दो मुकाबला होगा। बता दें कि बीसीसीआई की अनुमति से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

ये खिलाड़ी संभालेंगे कप्तानी पारी

  • रायपुर राइनोज टीम की कप्तान अमनदीप खरे
  • बिलासपुर बुल्स टीम की कप्तान शशांक सिंह
  • सरगुजा टाइगर्स टीम की कप्तान आशुतोष
  • रायगढ़ लायन्स टीम की कप्तान शुभम अग्रवाल 
  • राजनांदगांव पैंथर्स टीम की कप्तान अजय मंडल 
  • बस्तर बाइसन टीम की कप्तान शशांक चंद्राकर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed