{"_id":"5e9939118ebc3e772431c47f","slug":"chhattisgarh-coronavirus-live-updates-3-more-test-coronavirus-positive-in-state-total-tally-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोरोना के तीन नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 36 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोरोना के तीन नए मामले, राज्य में संक्रमितों की संख्या 36 हुई
Fri, 17 Apr 2020 01:00 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 17 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
कोरबा जिले में तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं।
- फोटो : पीटीआई
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36 हो गई। राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित कटघोरा, छत्तीसगढ़ में कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है, जहां 27 मामले अब तक पाए गए हैं।
विज्ञापन
कोरबा के कलेक्टर किरण कौशल ने कहा कि गुरुवार की देर रात कस्बे की पुरानी बस्ती इलाके से दो महिला सहित तीन लोगों का सकारात्मक परीक्षण किया गया। नए मिले सभी मरीज भी उसी इलाके के रहने वाले हैं, जहां पहले मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
तीनों मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उन्हें उपचार के लिए एम्स में शिफ्ट किया गया है। सभी नए मरीज कटघोरा के पुरानी बस्ती इलाके के रहने वाले हैं। इस पूरे इलाके को पहले ही सील किया जा चुका है। रायपुर एम्स में इलाज के बाद चार कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको अस्पताल से गुरुवार की शाम छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
मालूम हो कि दिल्ली के निजामुद्दीन से तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे महाराष्ट्र के कुछ लोग यहां एक मस्जिद में रुके थे। यहीं से पहला मरीज सामने आया था और अब यहां लगातार नए मामले आ रहे हैं।