{"_id":"60e4c58b589471282d3bc736","slug":"chhattisgarh-congress-youth-wing-leaders-booked-for-cheating","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांग्रेस की युवा शाखा के नेताओं पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांग्रेस की युवा शाखा के नेताओं पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Wed, 07 Jul 2021 02:35 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, दुर्ग।
एजेंसी, दुर्ग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 07 Jul 2021 02:35 AM IST
सार
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद और प्रदेश सचिव जुल्फिकार पर तीन लोगों से साल 2016 में सरकारी नौकरी के नाम पर 5.35 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कांग्रेस की युवा शाखा के दो नेताओं पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दोनों के खिलाफ धारा 420,34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, भिलाई के खुर्सीपार निवासी अश्विनी कुमार कौशल और संतोषी पारा केंप 2 निवासी भूपेंद्र देवांगन ने इस मामले की शिकायत की दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया था कि वर्ष 2016 में मोहम्मद शाहिद और जुल्फिकार ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख 35 हजार रुपये उनसे लिए थे। लेकिन जब भर्ती हुई तो उनकी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद से वे अपने पैसे मांग रहे थे, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर आखिरकार उन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन