फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Congress chief says Naxalite threat on assembly election

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनावों पर नक्सली साया बताकर फैलाई सनसनी, बोले- मुझे फोन आया

Thu, 19 Jul 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Thu, 19 Jul 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Congress chief says Naxalite threat on assembly election
भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों पर नक्सली साया बताकर सनसनी फैला दी है। भूपेश बघेल ने इस बारे में बाकायदा दुर्ग पुलिस से शिकायत भी की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर मंगलवार की रात को एक फोन आया था, फोन करने वाले ने अपना नाम नक्सली नेता गणपति बताया था। गणपति ने कहा कि पिछली बार के चुनाव में हमने भाजपा की मदद की थी लेकिन हम इस बार कांग्रेस की मदद करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


भूपेश ने कहा कि पहले तो उन्होंने इस फोन को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन बाद में दुर्ग पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को वह नंबर भी बताया जिससे उन्हें फोन आया था। भूपेश ने इसके बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भाजपा और जोगी कांग्रेस की साजिश लग रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस नंबर 8008197569 से फोन किया गया था।  
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल ने इस कॉल की सूचना एसपी दुर्ग को दी है। मामले में डीजीपी को भी पूरी जानकारी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है जिसकी रिपोर्ट जल्द ही आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed