फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM tells DGP Take stringent steps to curb gambling and betting

Chhattisgarh: सट्टेबाजी और जुए को लेकर सीएम भूपेश बघेल सख्त, DGP को दिए कड़े कानून बनाने के निर्देश

Sat, 24 Sep 2022 11:00 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

कानूनी प्रावधानों की कमी, ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ स्पष्ट कार्रवाई न होने की वजह से आरोपियों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM tells DGP Take stringent steps to curb gambling and betting
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक जुनेजा को जुए और सट्टेबाजी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सरकारी अधिकारी की माने तो जल्द ही राज्य में ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजों पर पूरी तरह नकेल कसी जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि देश में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में जुआरी और सटोरिये एक्टिव है। ये नवयुवकों को जुआ और सट्टेबाजी की दलदल में घुसा रहे हैं। जिनके खिलाफ मध्यप्रदेश की भूपेश बघेल सरकर ने कड़े नियम बनाकर इनकी कमर तोड़ने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानूनी प्रावधानों की कमी, ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ स्पष्ट कार्रवाई न होने की वजह से आरोपियों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए डीजीपी को आवश्यक कानूनी प्रावधानों और प्रक्रियाओं का मसौदा तैयार करने का निर्देश दिए गए हैं। ताकि ऑनलाइन जुए और सट्टेबाजी को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार कर रही है यह पहल
प्रदेश की बेटियों, महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए भूपेश बघेल सरकार 'हमार बेटी-हमार मान' अभियान प्रारंभ करने जा रही है। 'हमार बेटी-हमार मान' नाम के अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मी सभी जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में जाकर लड़कियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में शिक्षित करेंगी। छात्राओं के साथ बातचीत कर उन्हें महत्वपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के तरीकों के बारे में सक्षम बनाएगी। महिला पुलिसकर्मियों का एक विशेष गश्ती दल लड़कियों के स्कूल, कॉलेजों के अलावा महिलाओं के आने जाने वाले स्थानों पर तैनात किया जाएगा। साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों की शिकायत दर्ज करा सकेगी और उनपर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed