फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: CM Bhupesh online transferred unemployment allowance to account

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने युवाओं के एकाउंट में ट्रांसफर किया बेरोजगारी भत्ता, फटाफट करें चेक

Sat, 30 Sep 2023 06:35 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 Sep 2023 06:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 30 सितंबर को 13 लाख 5 हजार 104 शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए हैं। प्रदेश के बेरोजगारी हितग्राहियों के खाते में 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: CM Bhupesh online transferred unemployment allowance to account
सीएम भूपेश बघेल ने युवाओं के एकाउंट में ट्रांसफर किया बेरोजगारी भत्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 30 सितंबर को 13 लाख 5 हजार 104 शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए हैं। प्रदेश के बेरोजगारी हितग्राहियों के खाते में 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया है। इस योजना के तहत अब तक हितग्राहियों 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रुपए बेरोजगारी भत्ता मिल चुका है। अभी तक छह किस्त हितग्राहियों मिल चुकी है। 
विज्ञापन


इस योजना के तहत अप्रैल महीने से अभी तक 2 लाख 1 हजार 4 सौ 43 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 94 फीसदी यानी कि 1 लाख 79 हजार 494 आवेदनों को स्वीकृति के लिए अनुशंसित कर दिया गया है। वहीं शेष 6 फीसदी अभ्यर्थी भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित रहे हैं।  बेरोजगारी भत्ता का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों में से 39 फीसदी महिलाएं हैं। 83 फीसदी अभ्यर्थी ग्रामीण वर्ग से हैं।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि योजना के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अब तक 7 हजार 464 अभ्यर्थी प्रशिक्षित होकर रोजगार से जुड़ गए हैं, जबकि 1 हजार 796 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण भी जल्दी ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने आईटीआई के 109 प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ ही छात्रावास अधीक्षक के पद के लिए भी 6 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। सीएम ने वर्चुअल रूप से शिक्षक और व्याख्याता के पद पर चयनित 2 हजार 161 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसमें  2 हजार 139 सहायक शिक्षक और 22 व्याख्याता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed