फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh civic elections 68% voting till 4 pm candidates' fate captured in EVMs decision on February 15

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 15 फरवरी को फैसला, जानें कहां कितना हुआ मतदान

Tue, 11 Feb 2025 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Feb 2025 07:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में चार बजे तक 68.1% मतदान हो हुआ है। इनमें महिलाओं का 67.8 प्रतिशत और पुरुषों का 64.06 प्रतिशत मतदान रहा। रायपुर नगर निगम में 4 बजे तक 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन
Chhattisgarh civic elections 68% voting till 4 pm candidates' fate captured in EVMs decision on February 15
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान का समय समाप्त हो चुका है। मतदान का समय सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक था। छत्तीसगढ़ में चार बजे तक 68.1% मतदान हो हुआ है। इनमें महिलाओं का 67.8 प्रतिशत और पुरुषों का 64.06 प्रतिशत मतदान रहा। रायपुर नगर निगम में 4 बजे तक 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ में आज शहर की सरकार चुनने के लिए सुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग का सिलसिला थम गया है। प्रदेश 173 नगरीय निकायों के लिए और प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए। जो मतदाता पोलिंग बूथ के अंदर हैं वहीं वोट डाल सकेंगे। प्रदेश में 4 बजे तक 68.1% मतदान हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में मतदान हुआ। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ। सभी निकायों के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। फिलहाल सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है, 15 फरवरी को इनके भाग्य का फैसला होगा। इस चुनाव में कई दिग्गजों का साख भी दांव पर लगी है। 



हार्ट अटैक से मतदाता की मौत
धमतरी जिले में मतदान करने पहुंचे शख्स की बूथ हार्ट अटैक से मौत हो गई। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 12 में वोटिंग के लिए पहुंचे कुंजबिहारी बेहोश हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 

धमतरी में जानें कितनी फीसदी हुई वोटिंग
छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। धमतरी नगर निगम सहित जिले के पांच नगर पंचायत के लिए 76.10 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा नगर पंचायत भखारा के लिए 92.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लगभग 70.69%, नगर पंचायत आमदी में लगभग 89.47%, नगर पंचायत कुरूद में लगभग 82.66%, नगर पंचायत भखारा में 92.63%, नगर पंचायत मगरलोड में लगभग 89.43%, नगर पंचायत नगरी में लगभग 83.41% मतदान किया गया। 

जीपीएम जिले में 75.58 प्रतिशत मतदान
गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के तीनों नगरीय निकायों- गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही में कुल 75.58 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों नगरीय निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 35350 है। इनमें 17072 पुरुष मतदाता और 18278 महिला मतदाता शामिल हैं। 

नगरपालिका परिषद गौरेला में 70.26 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 14842 है। इनमें 7149 पुरुष मतदाता और 7693 महिला मतदाता शामिल हैं। 

नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा में 76.53 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 12042 है। इनमें 5837 पुरुष मतदाता और 6205 महिला मतदाता शामिल हैं।

नगर पंचायत मरवाही में 83.53 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 8466 है। इनमें 4086 पुरुष मतदाता और 4380 महिला मतदाता शामिल हैं।

दुर्ग में कुल मतदान प्रतिशत 
दुर्ग नगर निगम- 63.78
कुम्हारी नगर पालिका- 78.32
अहिवारा नगर पालिका- 75.49
अमलेश्वर नगर पालिका- 79.90
पाटन नगर पंचायत- 87.34
उतई नगर पंचायत- 85.81
धमधा नगर पंचायत- 83.33

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed