फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Cabinet Minister Ram vichar netam roared in Jharkhand

झारखंड में गरजे छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री: नेताम बोले- भ्रष्टाचार और कमीशन के खेल में व्यस्त है राज्य सरकार

Thu, 16 May 2024 05:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 16 May 2024 05:30 PM IST
सार

मंत्री नेताम ने आरोप लगते हुए कहा कि परिवारवाद की वजह से राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां के मंत्री और उनके सहयोगी कमीशन के खेल में व्यस्त हैं। आदिवासी बहुल राज्य में भी आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा से अलग है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Cabinet Minister Ram vichar netam roared in Jharkhand
मंत्री रामविचार नेताम का झारखंड प्रवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम इन दिनों झारखंड प्रवास पर हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य के गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र में नेताम लगातार चुनाव प्रचार और जनसंपर्क कर रहे हैं। वे भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करने मैदान में उतरे हुए हैं। इस मौके पर राम विचार नेताम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड खनिज संसाधनों और वन संपदा से संपन्न राज्य होने के बाद भी उसे परिवारवाद ने विकास के मानक में पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री जेल में बंद हैं। मंत्री आलमगिरी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मंत्री नेताम ने आरोपी लगाते हुए कहा कि झारखंड में उनके हक का पैसा पिता-पुत्र और मंत्री और उनके सहयोगियों के कमीशन में खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता प्रदेश की नकारा और भ्रष्ट सरकार का बोरिया बिस्तर हमेशा के लिए बांधने का काम करेगी।
विज्ञापन


मंत्री नेताम ने आरोप लगते हुए कहा कि परिवारवाद की वजह से राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां के मंत्री और उनके सहयोगी कमीशन के खेल में व्यस्त हैं। आदिवासी बहुल राज्य में भी आदिवासी समाज विकास की मुख्यधारा से अलग है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं, वह हर भ्रष्टाचारी का यही आलम करेंगी। उन्होंने कहा झारखंड से सटे हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार आदिवासियों, गरीब, किसान और पिछड़े वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed