फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bravery award will be given in the name of bahadur kalarin

छत्तीसगढ़ में होगा महुआ बोर्ड का गठन: CM भूपेश बघेल ने की घोषणा- बहादुर कलारिन के नाम से मिलेगा वीरता पुरस्कार

Sun, 15 Jan 2023 06:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Jan 2023 06:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश ने छत्तीसगढ़ महतारी, भगवान सहस्त्र बाहु, अर्जुन देव, माता बहादुर कलारिन की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख 10 लाख रुपए सीसी रोड और घोषणा की। मां बहादुर कलारिन के नाम से युवक-युवतियों को वीरता पुरस्कार मिलेगा। 

विज्ञापन
bravery award will be given in the name of bahadur kalarin
प्रांतीय कलार महोत्सव में संबोधित करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में महुआ बोर्ड के गठन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि महुआ संग्रहण के लिए तकनीकी अपनाई जा रही है। जिससे उसे जमीन पर गिरने से पहले ही प्राप्त किया जा सके। इसका निर्यात विदेशों में भी किया जाएगा। वहीं उन्होंने मां बहादुर कलारिन के नाम से वीरता पुरस्कार प्रदान करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री बघेल रविवार को बालोद में आयोजित प्रांतीय कलार महोत्सव में पहुंचे हुए थे। 

विज्ञापन




समाज स्तर पर कई परंपराओं को खत्म करना चाहिए
ग्राम कलंगपुर में युवा मंच-महिला मंच की ओर से आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा कि, समाज स्तर पर कई परंपराओं को खत्म करना चाहिए, जैसे विधवा औरत को अपने बेटे के सेहरा सजाने का अधिकार हो। सबको समान अधिकार होता है। कहा कि, कलार समाज बहुत मेहनती है। पहले शराब का धंधा करते थे, अब खेती-किसानी करते हैं। समाज की ओर से महुआ बोर्ड की बात सामने आई है। इसे मंत्रिमंडल में रखेंगे। 
विज्ञापन


किसानों के लिए हम करते हैं तो ये रेवड़ी
मुख्यमंत्री ने कहा कि, 15 दिन धान खरीदी शेष है। अभी तक 96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है। इस वर्ष एक करोड़ मीट्रिक टन से आगे जाने की बात उन्होंने कही। साथ ही  21 मार्च को चौथी किश्त देने की घोषणा की। उन्होंने केंद्र और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, जब हम किसानों के लिए करते हैं, तो इसे रेवड़ी कहते हैं। ये रेवड़ी नहीं छत्तीसगढ़ की रबड़ी है। किसानों के लिए इतना तो करना ही चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




समाज ही सार्थक, समाज की विकास
संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि को समाज ही सत्य है, समाज ही सार्थक है। हम कितने भी बड़े पद में हों, यदि समाज में न हो तो कोई काम का नहीं है। समाज के लिए प्रत्येक व्यक्ति बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं। समाज का ताना-बाना मिलकर आज प्रदेश को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से परसाही के पूर्व माध्यमिक शाला को हाईस्कूल और ग्राम सिकोसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed