फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Borewell Rescued child is stable treatment continues in the hospital Latest News Update

Chhattisgarh Borewell Rescue: बोरवेल से निकाले गए बच्चे की हालत स्थिर, अस्पताल में उपचार जारी

Wed, 15 Jun 2022 06:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Jun 2022 06:24 PM IST
सार

बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन ने कहा कि राहुल की हालत फिलहाल स्थिर है और उनके शरीर के सभी अंग ठीक से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh Borewell Rescued child is stable treatment continues in the hospital Latest News Update
राहुल साहु - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक बोरवेल से 100 घंटे के बचाव अभियान के बाद निकाले गए 11 साल के बच्चे राहुल साहू की हालत फिलहाल स्थिर है। जानकारी के मुताबिक उसका ‘सेप्सिस’ का इलाज चल रहा है। अस्पताल के एक चिकित्सक ने बुधवार को इस बारे में बताया है।

विज्ञापन


बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि आमतौर पर ‘सेप्सिस’ के इलाज में कम से कम सात दिन लगते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल को छुट्टी कब मिलेगी, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि संक्रमण घातक हो सकता है।
विज्ञापन


मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, डॉ. कुमार ने कहा कि राहुल को कई चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे बुखार है। चूंकि राहुल कई घंटों तक बोरवेल के अंदर था, बैक्टीरिया उसके शरीर में प्रवेश कर गए, जिससे संक्रमण हो गया और उसके रक्त की जांच में भी यही बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन







उन्होंने कहा कि लड़के को संक्रमण के इलाज के लिए एंटीबायोटिक्स और अन्य दवाएं दी जा रही हैं। डॉ. कुमार ने कहा कि एक वैकल्पिक योजना के रूप में हम इंद्रपस्थ अपोलो, दिल्ली के चिकित्सकों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की योजना बना रहे हैं। राहुल की कई जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।


बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद महाजन ने कहा कि राहुल की हालत फिलहाल स्थिर है और उनके शरीर के सभी अंग ठीक से काम कर रहे हैं। राहुल जांजगीर-चांपा जिले के मलखरौदा विकासखंड के पिहरिड गांव में अपने घर के पीछे स्थित 80 फीट गहरे बोरवेल में पिछले शुक्रवार अपराह्न करीब 2 बजे उस समय गिर गया था जब वह वहां खेल रहा था। वह सतह से 60 फुट से अधिक की गहराई में फंस गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed