फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh BJP membership campaign launched; CM Sai started campaign by taking membership

छत्तीसगढ़ बीजेपी की सदस्यता अभियान लॉन्च: सीएम साय ने मेंबरशिप लेकर अभियान की शुरुआत की, जानें कितना है टारगेट

Tue, 03 Sep 2024 05:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 05:16 PM IST
सार

Chhattisgarh BJP membership campaign launched: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खुद सदस्यता लेकर बीजेपी सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

विज्ञापन
Chhattisgarh BJP membership campaign launched; CM Sai started campaign by taking membership
सीएम साय ने खुद मेंबरशिप लेकर अभियान की शुरआत की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh BJP membership campaign launched: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खुद सदस्यता लेकर बीजेपी सदस्यता अभियान की शुरुआत की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। बताया जाता है कि कुल 50 लाख से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाने का टारगेट है। 
विज्ञापन


इसके बाद सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि 'सशक्त भाजपा, सशक्त प्रदेश...आज राजधानी के दिन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुझे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत मुझे भाजपा की सदस्यता दिलाई। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने के लिए भाजपा से जुड़ें। https://narendramodi.in/bjpsadasyata2024/ZWPUWP
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने ट्वीट कर लिखा कि 'छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कल एक साथ भारतीय जनता पार्टी का यह सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। इसके बाद 5 तारीख से यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर होगा। इसके बाद शक्ति केंद्रों और बूथ केंद्रों पर प्रारंभ होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे ट्वीट में लिखा कि 'भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।  पूरे देश में 18 करोड़ से ज्यादा की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हमारे काम करने की जो पद्धति है, कार्यक्रम है, जो योजनाएं हैं इन सब से ही भारतीय जनता पार्टी को "पार्टी विथ द डिफरेंस" कहा जाता है। हमारी पार्टी कार्यक्रम और कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।'

डिप्टी सीएम अरुण साव ने ट्वीट लिखा कि 'आज यदि भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबले बड़े राजनीतिक दल बने हे त, एखर बर चार-चार पीढ़ी त्याग, तपस्या अऊ बलिदान करे हे।' 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा कि 'भगवान ने देश और जनता की सेवा करने के लिए हम सभी को भारतीय जनता पार्टी में भेजा है। हम भगवान के दूत बनकर आए हैं, इसलिए हम सभी का दायित्व है कि जन सेवा करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाएं। '

दूसरे ट्वीट में लिखा कि ' आज का दिन हम सबके लिए सौभाग्यशाली है, हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल 'भारतीय जनता पार्टी' के फिर से सदस्य बनने जा रहे हैं। इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।'


भाजपा सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह करते हुए पार्टी नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्थापित वॉर-रूम सदस्यता अभियान की हर पल की निगरानी रखेगा। सदस्यता अभियान में अधिक-से-अधिक सदस्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं। इसके अगले दिन 4 सितंबर को जिला इकाइयों और 6 सितंबर को मंडल इकाइयों में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी की सदस्यता के लिए बूथ स्तर पहुंचकर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed