{"_id":"6427c3a6550f166bcb0c3057","slug":"chhattisgarh-bjp-leader-jitendra-pal-killed-in-house-son-badly-injured-and-hospitalised-read-detail-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: भाजपा नेता की घर में घुसकर हत्या, पत्थर लाठी-डडों और चाकू से कई वार, पुत्र बुरी तरह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: भाजपा नेता की घर में घुसकर हत्या, पत्थर लाठी-डडों और चाकू से कई वार, पुत्र बुरी तरह घायल
Sat, 01 Apr 2023 11:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:11 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कुछ बदमाशों ने भाजपा नेता के घर में घुसकर पत्थर, लाठी-डंडों और चाकू से पिता-पुत्र पर कई वार किए।
विज्ञापन
भाजपा नेता जीतेंद्र पाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता के भाटापारा स्थित घर में घुसकर 20-30 लोगों ने उन पर और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान नेता की मौत हो गई और उनके बेटे का इलाज चल रहा है। यह घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदरू के कल्याणी नगर की है।
जानकारी के अनुसार कुछ बदमाश भाजपा नेता जितेंद्र पाल के घर में घुस आए और उन पर व उनके बेटे आयुष(16) पर पत्थर, लाठी-डंडों और चाकू से कई वार किए। प्राणघातक हमले में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद दोनों को लहूलुहान हालत में खुसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां इलाज के दौरान 46 वर्षीय जीतेंद्र पाल ने दम तोड़ दिया जबकि पुत्र आयुष की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302, 307, 458, 147, 148, 149, 294, 506(b) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
परिजनों का यह भी आरोप:
भाजपा नेता के परिजनों का कहना है कि आरोपियों द्वारा जितेंद्र पाल से 6 माह पहले 1 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। वारदात को अंजाम देने 20-30 को पहुंचे थे।