फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Beaten for not giving money to drink liquor, 4 accused arrested

छत्तीसगढ़: 'शराब पीने के लिए पैसे दो... नहीं तो जान से मार दूंगा'; लोहे के रॉड से किया वार, 4 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2023 05:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 12 Sep 2023 05:19 PM IST
सार

4 बदमाशों ने शराब पीने के लिए एक व्यक्ति से पैसों की मांग की, नहीं देने पर उसे जमकर पीटा। इसके बाद लोहे के रॉड से उसके सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। फिलहाल, पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Beaten for not giving money to drink liquor, 4 accused arrested
पुलिस गिरफ्त में चार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडे, बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। चाकू-छुरी दिखाकर डराने धमकाने का काम कर रहे हैं। लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला धरसींवा थाने क्षेत्र से सामने आया है, जहां 4 बदमाशों ने शराब पीने के लिए एक व्यक्ति से पैसों की मांग की, नहीं देने पर उसे जमकर पीटा। इसके बाद लोहे के रॉड से उसके सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। फिलहाल, पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सिलतरा धरसींवा निवासी प्रार्थी विनोद कुमार सोनी ने धरसींवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि खुद का सोनी किराना स्टोर्स चलाता है। बीते दिनों रविवार  रात को भाई के साथ दुकान बंद करने के दौरान चरौदा निवासी किशन वर्मा अपने साथियों के साथ दुकान में आया। इसके बाद विनोद से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। पार्टी उसे बार-बार पैसे नहीं है कहते रहा और बदमाश मांग करते रहा। 
विज्ञापन


'लोहे के रॉड से किया जानलेवा हमला'
इसके बाद बदमाश दुकानदार विनोद को गाली-गलौज करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा बड़ते गया और मारपीट करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने लोहे के रॉड से प्रार्थी के सिर पर वार कर दिया और उसके सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर चारों बदमाश फरार हो गए। इस पर प्रार्थी ने आरोपियों के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 424/23 धारा 327, 323, 294, 34 अपराध दर्ज करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद चौकी सिलतरा पुलिस घटना के संबंध में आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। घटना के बारे में प्रार्थी और घटना स्थल में मौजूद उसके भाई से पूछताछ की। बदमाशों के छिपने के जगहों पर छापा मारा। इस दौरान घटना में संलिप्त आरोपी किशन वर्मा, सोहेल खान, राहुल वर्मा और नूतन यादव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से  घटना में प्रयुक्त 1 लोहे का रॉड जब्त किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी 

  • किशन वर्मा 23 साल, निवासी ग्राम चरौदा फूलचौक, थाना धरसींवा, रायपुर
  • सोहेल खान 23 साल, निवासी भाठापारा चरौदा, थाना धरसींवा, रायपुर
  • राहुल वर्मा 24 साल, निवासी ग्राम चरौदा, थाना धरसींवा, रायपुर
  • नूतन यादव 30 साल, निवासी चरौदा, थाना धरसींवा, रायपुर


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed