फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh assembly election 2018: Two candidates of janta congress filed nomination from raipur

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: रायपुर उत्तर सीट पर अजीब स्थिति, जनता कांग्रेस के दो नेताओं ने भरा नामांकन

Sat, 03 Nov 2018 01:44 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh assembly election 2018: Two candidates of janta congress filed nomination from raipur
Ajit Jogi
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होने हैं। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में पहले चरण में विधानसभा की 18 सीटों के लिए 12 नवंबर को जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ की 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन


सभी उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर रहे हैं। नांमकन के इस दौर में रायपुर उत्तर विधानसभा सीट पर पार्टी के दो लोगों ने नामांकन किया है। ऐसे में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के लिए अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। 
विज्ञापन


दोनों ने किया फॉर्म बी भरने का दावा 

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अमर गिदवानी और नितिन भंसाली ने पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। दोनों ही उम्मीदवारों ने फॉर्म बी भरने यानि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार होने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहें हैं और शनिवार को होने वाली नामांकन की जांच में स्थिति साफ होने की बात कह रहे हैं। इससे पहले जनता कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आपात बैठक बुलाई। 

पार्टी की सूची में था अमर गिदवानी का नाम 

31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की तरफ से जारी उम्मीदवारों की सूची में रायपुर दक्षिण सीट से अमर गिदवानी का नाम था। गुरूवार को गिदवानी के नामांकन के बाद शुक्रवार को नितिन भंसाली ने भी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन भर दिया। 


जांच के बाद होगी कार्रवाई 

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक नामांकन पत्र की जांच के बाद जिस भी उम्मीदवार का फॉर्म बी फर्जी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों की जो सूची जारी की थी उसमें केवल कोटा सीट के रेणु जोगी का नाम था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed