फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh assembly election 2018: opinion of voter of Durg city

छत्तीसगढ़ चुनाव: क्या कहती है दुर्ग की जनता, कौन मारेगा बाजी?    

Sun, 28 Oct 2018 02:36 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh assembly election 2018: opinion of voter of Durg city
दुर्ग की जंग
अमर उजाला का चुनाव रथ इन दिनों छत्तीसगढ़ में है और यहां से सियासी माहौल का जायजा ले रहा है। हमारे संवाददाता वैभव कुमार ने आज दुर्ग शहर में आम लोगों और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार से बातचीत की। क्या कहना था इनका जानिए। 
विज्ञापन


लोगों से बातचीत करने पर एक मतदाता ने कहा कि भाजपा का काम अच्छा है। वहीं, एक अन्य मतदाता का कहना है कि दुर्ग कांग्रेस का गढ़ रहा है, छत्तीसगढ़ बना तो कांग्रेस गुटबाजी के कारण पिछड़ गई। मुख्यत ये राज्य कांग्रेसियों का गढ़ है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनी बावजूद इसके राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय नहीं हो सका। काम कुछ हुआ नहीं, बस ये सरकार मोबाइल बांट रही है। 
विज्ञापन


एक अन्य मतदाता ने कहा कि दुर्ग में मुझे काम नजर नहीं आती। यहां कांग्रेस विधायक हैं लेकिन विकास नहीं हुआ। एक अन्य मतदाता ने कहा कि हमारे काम-धाम में कोई फर्क नहीं आया है। ठीक ही चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप उम्मीदवार भी मैदान में 

दुर्ग शहर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एसके अग्रवाल ने कहा, आदमी को सबसे बुनियादी सुविधा चाहिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार में कमी। दिल्ली सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किया है। दिल्ली और दुर्ग की जनता में कोई फर्क नहीं है। बिजली-पानी, शिक्षा, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे हर जगह एक जैसे ही रहते हैं। इन्हीं मुद्दों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं।


उन्होंने कहा- दुर्ग में कांग्रेस का विधायक है और भाजपा का महापौर है। दोनों मिले हुए हैं। जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है लेकिन विधायक ने कभी भी नगर निगम के भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं उठाया है। नगर निगम में सभापति कांग्रेस का है, भाजपा के कम सदस्य हैं। लेकिन दोनों मिले हुए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed