{"_id":"65fdce00864062125a031d1b","slug":"chhattisgarh-aap-workers-protest-against-cm-arvind-kejriwal-arrest-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरे 'आप' कार्यकर्ता; किया विरोध प्रदर्शन, लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरे 'आप' कार्यकर्ता; किया विरोध प्रदर्शन, लगाए नारे
Fri, 22 Mar 2024 11:59 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 22 Mar 2024 11:59 PM IST
सार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ आम आदमी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।
विज्ञापन
विरोध जताते आप कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प और धक्कामुक्की भी हुई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, राजधानी में आप पदाधिकारियों ने अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।
इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। कई जगह हिरासत में भी लिए गए। आप ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर कोसा। सीएम केजरीवाल की जल्द रिहाई की मांग की। आप प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद रात के अंधेरे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कराया गया। यह लोकतंत्र की सरेआम हत्या हुई है। केंद्र सरकार की साजिश है। नरेंद्र नरेंद्र मोदी केजरीवाल से डरे हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम हार के डर से ऐसा करवा रहे हैं।