फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: A herd of elephants has reached this forest area; the DFO has urged villagers to remain alert.

छत्तीसगढ़: इस वन क्षेत्र में पहुंचा हाथियों का समूह, डीएफओ ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील

Fri, 23 Oct 2026 11:05 AM IST
गौरेला पेंड्रा मरवाही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: गौरेला पेंड्रा मरवाही ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 11:05 AM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मरवाही वन मंडल में 10 से 12 हाथियों का दल पहुंचा है। 52 हाथियों का झुंड दो समूहों में बंट गया है। वन विभाग और हाथी मित्र दल निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: A herd of elephants has reached this forest area; the DFO has urged villagers to remain alert.
हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और आसपास के वन क्षेत्रों में विचरण कर रहा 52 हाथियों का दल अब दो समूहों में बंट गया है। हाथियों का एक समूह कोरबा जिले के पसान क्षेत्र के जंगलों में मौजूद है, जबकि दूसरा समूह करीब 10 से 12 हाथियों के साथ मरवाही वन मंडल क्षेत्र में पहुंच गया है। हाथियों का यह दल मरवाही वन परिक्षेत्र के मटियाढांढ बीट अंतर्गत अखरादंड कक्ष क्रमांक 2002 में विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं, वन विभाग अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के पसान वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा 52 हाथियों का झुंड अब दो समूहों में विभाजित हो गया है। इनमें से करीब 10 से 12 हाथियों का समूह मुख्य झुंड से अलग होकर मरवाही वन मंडल के जंगलों में पहुंच गया है। हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। हाथियों के आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए वन अमला सतर्कता बरत रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में बदलाव के संकेत, जानें अन्य जिलों का हाल 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्र दल सक्रिय हो गया है। टीम जंगल में हाथियों की गतिविधियों की निगरानी कर रही है। वहीं, आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के नजदीक न जाएं, उनका पीछा न करें और उन्हें किसी भी तरह परेशान करने से बचें। विशेष रूप से शाम और रात के समय जंगल की ओर जाने से परहेज करें। हाथियों को देखकर उनके करीब जाने या तस्वीरें लेने का प्रयास करना भी खतरनाक हो सकता है।

मरवाही वन मंडल के वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) श्रीकुमार निशांत ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि हाथियों का दल गांव के आसपास दिखाई दे, तो तत्काल वन विभाग या हाथी मित्र दल को सूचना दें। वन विभाग की टीम संभावित नुकसान को रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed