{"_id":"6172579879952924a8020d96","slug":"chhattisgarh-21-itbp-personnel-at-a-camp-in-malaida-were-hospitalised-after-had-non-vegetarian-food-for-dinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नॉनवेज खाने के बाद आईटीबीपी के 21 जवान हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नॉनवेज खाने के बाद आईटीबीपी के 21 जवान हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती
Fri, 22 Oct 2021 11:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:48 AM IST
सार
गुरुवार रात सभी जवानों ने नॉनवेज खाया था, जिसके बाद उन्हें उल्टी व दस्त की शिकायत शुरू हो गई।
विज्ञापन
आईटीबीपी के जवान अस्पताल में भर्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अपने शिविर में भोजन करने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 26 जवान बीमार हो गए हैं। राजनांदगांव जिले के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मलैदा गांव स्थित आईटीबीपी के शिविर में बुधवार रात को भोजन करने के बाद बल के 26 जवान बीमार हो गए।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को नक्सल विरोधी अभियान के बाद शिविर पहुंचे जवानों ने भोजन किया था। इस दौरान जवानों ने पनीर और मांसाहार लिया था। भोजन करने के कुछ देर बाद जवानों ने उल्टी और डायरिया की शिकायत की तब उन्हें खैरागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि 21 जवानों को बृहस्पतिवार शाम को भर्ती कराया गया तथा पांच जवानों को आज सुबह भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
राजनांदगांव जिले के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जवानों की हालत खतरे से बाहर है तथा सभी का इलाज किया जा रहा है। सिन्हा ने बताया कि शिविर में जिला प्रशासन के अधिकारी और चिकित्सा दल को भेजा गया है जिससे अन्य जवानों के बीमार पड़ने पर उनका तत्काल इलाज किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि सभी जवान आईटीबीपी की 40वीं बटालियन से हैं तथा राजधानी रायपुर से लगभग 150 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश की सीमा पर नक्सल प्रभावित इलाके में स्थित मलैदा शिविर में तैनात हैं।
विज्ञापन
इधर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीड़ित जवानों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने राजनांदगांव जिले के मलैदा शिविर में आईटीबीपी के जवानों के विषाक्त भोजन से पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर सभी जवानों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि जवानों का इलाज खैरागढ़ स्थित अस्पताल में किया जा रहा है। सभी जवान खतरे से बाहर हैं।