फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh 18 police officers transferred, see who has been posted where

छत्तीसगढ़: 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखिए किसकी कहां हुई तैनाती

Fri, 09 Oct 2026 04:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 09 Oct 2026 04:06 PM IST
सार

सरकार के गृह विभाग ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वर्ष 2021 से 2024 बैच तक के 18 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh 18 police officers transferred, see who has been posted where
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने राज्य में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वर्ष 2021 से 2024 बैच तक के 18 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। शुक्रवार को जारी इस स्थानांतरण आदेश के तहत कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), नगर पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गृह विभाग का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय में नई तैनाती
प्रशासनिक फेरबदल के तहत बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रहे अमन कुमार रमन कुमार को नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (एसआईए) के पद पर तैनात किया गया है। नारायणपुर में पदस्थ अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक (एसआईबी) की जिम्मेदारी दी गई है। आकाश श्रीमाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.) तथा अक्षय प्रगोद सबद्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) बनाया गया है। एसटीएफ बघेरा दुर्ग में कार्यरत आकाश कुमार शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एएनटीएफ) का पदभार सौंपा गया है। बीजापुर में पदस्थ रहे रविन्द्र कुमार मीणा को पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुकमा में पदस्थ रोहित कुमार शाह को बीजापुर स्थित पंद्रहवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का सेनानी बनाया गया है।
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती
सरकार ने विभिन्न जिलों में नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की है। जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक रहे सुमीतकुमार दत्ताहारी को कांकेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) बनाया गया है। रायपुर में सहायक पुलिस आयुक्त रहे ईशु अग्रवाल को नारायणपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) का प्रभार दिया गया है। रायगढ़ के नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा को सुकमा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) और राजनांदगांव की नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन को जगदलपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद पर पदस्थ किया गया है। कोरबा के नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक को नारायणपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), दुर्ग के नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर को कोंडागांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) और अंबिकापुर के नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल को बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु अधिकारियों को मिले नए प्रभार
प्रशिक्षु अधिकारियों को भी विभिन्न क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन को जगदलपुर का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। प्रशिक्षु अधिकारी साकोर मानसी नानाभाउ को रायपुर नगरीय क्षेत्र के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी आदित्य कुमार को राजनांदगांव का नगर पुलिस अधीक्षक और प्रतीक बंसोडे को अंबिकापुर का नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed