फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhatisgarh: four naxalite killed in encounter

छत्तीसगढ़ः पुलिस ने मारे चार बड़े नक्सली

Sun, 15 Nov 2015 03:58 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
chhatisgarh: four naxalite killed in encounter

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई में लगे सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने हल्लूर के जंगलों में चार नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने में सफलता हासिल की। मरने वालों में सीपीआई के बैरमगढ़ यूनिट का इंटेलीजेंस प्रमुख भी शामिल है।

विज्ञापन

 
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार मुठभेड़ राजधानी रायपुर से 380 किलोमीटर दूर बीजापुर जिले में हुई। जिला पुलिस और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड्स की ओर से नक्सलियों की तलाश में संयुक्त अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन


खुफिया ब्यूरो ने इस बात के संकेत दिए थे कि नक्सलियों की ओर से क्षेत्र में बड़े हमले की योजना तैयार की जा रही है। जिसके बाद ही उक्त अभियान चलाया गया। हल्लूर के नजदीक तलाश के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाबलों को मिली थी खुफिया जानकारी

chhatisgarh: four naxalite killed in encounter

जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पलटवार किया तो चार नक्सलियों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें बैरमघर यूनिट की खूफिया इकाई का प्रमुख रैनू मारा गया। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण इलेसिया ने बताया कि इस आपरेशन में लगभग 55 जवानों की टीम लगाई गई थी।

सुरक्षाबलों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद टीम ने मौके से पिस्टल, दो रायफल, 12 बोर की बंदूक और अन्य हथियार बरामद किए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के 27 में से 12 जिलों में नक्सलियों का प्रभाव है। लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर जोन में नक्सलियों का व्यापक प्रभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed