{"_id":"645b6d6cbb76494fb00e3237","slug":"cgbse-result-2023-jashpur-twin-sisters-in-top-10-in-chhattisgarh-board-10th-exam-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGBSE 2023: जुड़वा बहनें बनीं 10वीं में टॉपर, किसान की बेटियों ने टॉप-10 में बनाई जगह; बोलीं- पिता की मेहनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CGBSE 2023: जुड़वा बहनें बनीं 10वीं में टॉपर, किसान की बेटियों ने टॉप-10 में बनाई जगह; बोलीं- पिता की मेहनत
Wed, 10 May 2023 03:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 May 2023 03:39 PM IST
सार
10वीं का रिजल्ट 75.05 प्रतिशत गया है। इस बार भी लड़कियों ने ही परीक्षा में बाजी मारी है। छात्रों का परीक्षा परिणाम 70.26 प्रतिशत गया है, तो छात्राओं का 79.16 फीसदी है। खास बात यह है कि इन टॉपरों की लिस्ट में इस बार जुड़वा बहनों का भी नाम है।
विज्ञापन
सीजीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपरों में जुड़वा बहनों ने बनाई जगह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम (CGBSE Result 2023) बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं। 10वीं का रिजल्ट 75.05 प्रतिशत गया है। इस बार भी लड़कियों ने ही परीक्षा में बाजी मारी है। छात्रों का परीक्षा परिणाम 70.26 प्रतिशत गया है, तो छात्राओं का लगभग 79.16 फीसदी है। खास बात यह है कि इन टॉपरों की लिस्ट में इस बार जुड़वा बहनों का भी नाम है। किसान की दोनों बेटियों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। इसका श्रेय वो अपने पिता और दादा को देती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें...CGBSE Result 2023: 10वीं की परीक्षा में जशपुर के राहुल यादव ने किया टॉप, जानिए बाकी टॉप-5 कौन रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
पिंकी को तीसरा, रिंकी को मिला आठवां स्थान
दरअसल, जशपुर के संपकल्प स्कूल में पढ़ने वाली पिंकी यादव को 10वीं की बोर्ड परीक्षा में तीसरा स्थान मिला है। जबकि उसकी जुड़वा बहन रिंकी यादव की आठवीं रैंक है। कांसाबेल ब्लॉक के दोकडा गांव की रहने वाली दोनों बहनें साथ ही पढ़ती हैं और साथ ही हॉस्टल में रहती हैं। पिंकी बताती हैं कि दोनों बहनों ने आठवीं तक की पढ़ाई गांव से ही की है। इसके बाद नौवीं कक्षा में उनका चयन संकल्प शिक्षण संस्थान में हो गया। इसके बाद से दोनों बहनों ने कड़ी मेहनत की और अब दोनों टॉपर लिस्ट में हैं।
संस्थान और परिजनों को देती हैं श्रेय
पिंकी कहती हैं कि उन्होंने पढ़ाई में बहुत मेहनत की। इसके लिए संकल्प संस्थान के शिक्षकों ने भी मदद की। पढ़ाई में उनकी परेशानियों को दूर किया। वहीं सीनियर दीदी और भैया ने भी उनका साथ दिया। हालांकि पिंकी अपनी कामयाबी के लिए अपने पिता और दादा को सबसे ज्यादा श्रेय देती हैं। कहती हैं कि उनके पिता एक किसान हैं। उनकी मेहनत और साथ के चलते ही दोनों गांव से यहां पढ़ने के लिए पहुंची। इसके बाद टॉपर बनीं। अब उनके सपनों को पूरी मेहनत से साकार करेंगी।
यह भी पढ़ें...CGBSE Result 2023: 12वीं की परीक्षा में रायगढ़ की विधि भोसले टॉपर, जानिए बाकी टॉप-5 कौन रहे
विधायक मिंज ने कहा- सरकारी संस्थान में पढ़कर बच्चे कर रहे टॉप
जिले की जुड़वा बहनों की इस सफलता पर संसदीय सचिव और विधायक यूडी मिंज ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, हमारे जशपुर की उर्वर मिट्टी में किसान फसल उगा रहे हैं और उनके पूरा ध्यान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार रख रही है। किसान परिवार के बेटे-बेटियां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सरकारी संकल्प कोचिंग संस्थान में पढ़कर टॉप कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ बदल रहा है। आगे बढ़ रहा है। सरकारी योजनाओं के जरिए बच्चे अब अपने सपनों को साकार करने लगे हैं।