फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather update news today 1 august, weather no change in Raipur CG

CG Weather: मौसम में नहीं होगा बदलाव, प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

Tue, 01 Aug 2023 12:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 01 Aug 2023 12:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो रही है। वहीं कई जगहों पर भारी बारिश भी हुई। बीते दिनों भी इसी तरह से मौसम बना हुआ था। फिलहाल कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
CG Weather update news today 1 august, weather no change in Raipur CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो रही है। वहीं कई जगहों पर भारी बारिश भी हुई। बीते दिनों भी इसी तरह से मौसम बना हुआ था। फिलहाल कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर आगामी 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। प्रदेश के कोई हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बारिश होने से रायपुर शहर समेत कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


निम्न दाब का सिस्टम बना
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य में है। इसके साथ ही हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण 9.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका का पश्चिम छोर हिमालय की तराई में स्थित है। पूर्वी छोड़ दरभंगा, कनिग, देवगढ़ में निम्न दाब का केंद्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी स्थित है। इससे प्रदेश में मानसून सक्रिय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश की आंकड़े सेमी में
प्रदेश में बारिश के आंकड़े को सेंटीमीटर में देखें तो महासमुंद बागबाहरा पिथौरा में- 3, आरंग में- 2, बैकुंठपुर, साजा, कुसमी, भोपालपटनम में- 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही प्रदेश कई हिस्सों में इससे कम बारिश हुई है। बारिश होने से शहर के निचले हिस्सों में जलभराव, भारी बारिश के कारण कभी-कभी दृश्यता में कमी, पानी के कारण शहरों में यातायात खराब होना, कच्ची सड़कों का खराब होना, पहाड़ी क्षेत्र में स्थानीयकृत भूस्खलन, चट्टानों का गिरना और भूस्खलन और फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed