फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather will remain dry in Chhattisgarh today, possibility of rain again after March 2

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में आज शुष्क रहेगा मौसम, 2 मार्च के बाद फिर बारिश की संभावना

Wed, 28 Feb 2024 10:47 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 28 Feb 2024 10:47 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दोनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। नमीयुक्त हवाओं के आगमन से प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather will remain dry in Chhattisgarh today, possibility of rain again after March 2
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दोनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। नमीयुक्त हवाओं के आगमन से प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते तीन-चार दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। कई जगहों पर वज्रपात भी हुई। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चली। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसारम, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तापमान में बदलाव नहीं होने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में निचले स्तर पर नमी का प्रवेश हो रहा है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


आज बुधवार को राजधानी रायपुर में सुबह के समय कोहरे छाए रहे। इसके बाद मौसम साफ हुआ। हालांकि आज आकाश आंशिक मेघमय में रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों राजधानी में ठंडी और तेज हवाएं चली। इससे बढ़ रही गर्मी का असर कम हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा। यहां सबसे सर्वाधिक अधिक तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। 


बीती रात छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चली। यही वजह है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम में करवट ली और एक बार फिर से ठंडी हवाएं चल रही है। हालांकि आगामी 5 दिनों के बाद तापमान में बदलाव होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed