{"_id":"6561937ce6b350fa7306aeb7","slug":"cg-weather-news-weather-will-not-change-in-chhattisgarh-for-few-days-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में नहीं होगा बदलाव, कुछ दिनों बाद बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में नहीं होगा बदलाव, कुछ दिनों बाद बढ़ेगी ठंड
Sat, 25 Nov 2023 11:56 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:56 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आने वाले चार दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आने वाले चार दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। आज शनिवार को कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक दो डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में उतार चढाव बना रहेगा। इससे हल्की बारिश के आसार है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद प्रदेश में कड़के की ठंड पड़ने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। वहीं कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। एक दो जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। इन दिनों ग्रामीण और शहर के आउटर इलाकों में सुबह-सुबह और रात के समय में ठंड बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी ठंड नहीं है। हालांकि वातावरण में नमी होने के कारण ठंड रहेगी। इससे हल्की बारिश के आसार है। मौसम एस्पार्ट के अनुसार, आज शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग के एक दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
बीते दिनों शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार में दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा इलाका डूमरबहार रहा। आज राजधानी रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज भी प्रदेशभर में बादल भी छाए रहेंगे।