फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather will be dry in Chhattisgarh today; There will be no change in temperature

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज शुष्क रहेगा मौसम; तापमान में नहीं होगा बदलाव, दो मार्च से बारिश के आसार

Thu, 29 Feb 2024 10:38 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 29 Feb 2024 10:38 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं का असर कम हो गया है। ऐसे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather will be dry in Chhattisgarh today; There will be no change in temperature
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं का असर कम हो गया है। ऐसे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। नमीयुक्त हवा आने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। बीते बुधवार प्रदेश के कई इलाकों ने हल्क्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बीते तीन-चार दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तापमान में बदलाव नहीं होने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं का असर कम हो गया है। इससे मौसम साफ रहेगा। हालांकि नमीयुक्त हवाओं के प्रभाव से गर्मी में कम है।
विज्ञापन


आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में आकाश साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों राजधानी में ठंडी और तेज हवाएं चली। इससे बढ़ रही गर्मी का असर कम हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म जगदलपुर रहा। यहां सबसे सर्वाधिक अधिक तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में 33.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। 


बीते दिनों छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चली।  यही वजह है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम में करवट ली और एक बार फिर से ठंडी हवाएं चल रही है। हालांकि आगामी चार दिनों के बाद तापमान में बदलाव होने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed