फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather news: Weather conditions in Chhattisgarh 23 October 2026

सीजी वेदर: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में बदलाव के संकेत, जानें अन्य जिलों का हाल

Fri, 23 Oct 2026 09:36 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 09:36 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई होने के बाद अब गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटे के अंदर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में तापमान में गिरावट के लिए और इंतजार करना होगा। रात के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 
 

विज्ञापन
CG Weather news: Weather conditions in Chhattisgarh 23 October 2026
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई होने के बाद अब गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले 24 घंटे के अंदर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है। ऐसे में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में तापमान में गिरावट के लिए और इंतजार करना होगा। रात का तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 

विज्ञापन

 


दो दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बारिश को लेकर किसी भी इलाके में चेतावनी जारी नहीं की गई है। दो दिनों के बाद मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। 
विज्ञापन




जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर शहर के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है। 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पढ़ें इन जिलों का हाल
प्रदेश के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो माना एयरपोर्ट रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 20.04 रहा। इसी तरह बिलासपुर में अधिकतम 31.0 और न्यूनतम 20.6, पेंड्रा रोड में अधिकतम 31.6 और न्यूनतम 17.0, अंबिकापुर में अधिकतम 31.8 और न्यूनतम 13.6  दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम 32.5 और न्यूनतम 20.0,दुर्ग में अधिकतम 20.8 और न्यूनतम  20.2 और 

राजनांदगांव में न्यूनतम  तापमान 22.0 दर्ज किया गया।  



जानें कैसा रहेगा सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक, आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बारिश को लेकर किसी भी इलाके में चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान द्वीप समूह के ऊपर बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके प्रभाव से 23 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक तीव्र होने की संभावना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed