{"_id":"65f13862901775e83d01bf39","slug":"cg-weather-news-heat-increased-with-intensity-in-chhattisgarh-dongargarh-was-the-hottest-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में तेज के साथ बढ़ी गर्मी, डोंगरगढ़ रहा सबसे गर्म, 39 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में तेज के साथ बढ़ी गर्मी, डोंगरगढ़ रहा सबसे गर्म, 39 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा
Wed, 13 Mar 2024 10:54 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:54 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ाने की संभावना है। बीते दिनों मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ाने की वजह से रात में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक ट्रफ रेखा विदर्भ और तेलंगाना से होते हुए उतरी छत्तीसगढ़ से उतरी आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर है। इससे आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
आज राजधानी रायपुर में सुबह से ही धूप खिली हुई है। यहां मौसम साफ रहेगा। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते दिनों रायपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया। डोंगरगढ़ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। माना एयरपोर्ट में 37 डिग्री, बिलासपुर में 36 डिग्री और राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।