फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Chances of rain in Chhattisgarh, clouds will rain lightly at some places and heavily at other

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, कहीं हल्की तो कहीं जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

Tue, 02 Jul 2024 10:17 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 02 Jul 2024 10:17 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। प्रदेश के उत्तरी जिलों में इन दिनों गरज चमक के साथ भारी बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है।

विज्ञापन
CG Weather News: Chances of rain in Chhattisgarh, clouds will rain lightly at some places and heavily at other
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश हो रही है। प्रदेश के उत्तरी जिलों में इन दिनों गरज चमक के साथ भारी बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। प्रदेश में लगातार बारिश की गतिविधियां जारी रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही है। बारिश की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों के जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिण भाग में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधि में हल्की कमी होने की संभावना है। हालांकि ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी और गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेगी। इसके बाद फिर प्रदेशभर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका उत्तरी पंजाब से उत्तर हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उप हिमालय और पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित चक्रवती परिसंचरण और असम होते हुए मिजोरम तक समुद्र तल से 0. 9 किलोमीटर पर स्थित है। एक चक्रवती परिसंचरण उप हिमालय, पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है, यहां अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री नारायणपुर में रहा। राजधानी रायपुर में 30.5, माना एयरपोर्ट में 30, बिलासपुर में 28.2, पेंड्रा रोड में 27.6, अंबिकापुर में 26.9, जगदलपुर में 30.9 और दुर्ग में 29.02 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed